नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़,नमक से खाद बनाने का काला सच आया सामने

नकली खाद फैक्ट्री का भंडाफोड़,नमक से खाद बनाने का काला सच आया सामने
Facebook WhatsApp

-पिकअप लदे खाद के पकड़े जाने पर सिंडिकेट का हुआ खुलासा

20 टन नमक सहित नकली खाद बनाने की कई सामग्री और उपकरण बरामद

पूर्वी चंपारण। पुलिस ने जिले में किसानों के हक और उनके जरूरतों का क़त्ल करने वालो के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। नकली खाद बनाने और बेचने वाले एक बड़े सिंडिकेट को पुलिस ने कारवाई के जद में लिया है।

सिकरहना डीएसपी और अनुमंडल पदाधिकारी के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस और कृषि विभाग की टीम ने घोड़ासहन थाना क्षेत्र में एक अवैध और नकली उर्वरक बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। उक्त कारवाई चंदनबाड़ा  गांव स्थित मदनी चौक के समीप ‘मेसर्स अंश ट्रेडर्स’ के गोदाम में की गईं।

जिसका प्रोपराइटर खलीकुर्रहमान बताया जा रहा है। बताते है कि पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध उर्वरक से लदे एक पिकअप वाहन को जब्त किया। जब्त किए गए पिकअप चालक और कागजातों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने चंदनबारा स्थित उक्त गोदाम का खुलासा किया,जहां नकली खाद को डम्प किया जाता है।

पुलिस और प्रशासनिक टीम को भारी मात्रा में फर्जीवाड़ा करने की सामग्री मिली। जिसमें लगभग 20 टन नमक, नकली डीएपी, एमओपी (पोटाश), उर्वरक पैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले दर्जनों खाली बोरे, स्टिचिंग मशीन, ऑक्सीजन सिलेंडर और नकली उर्वरक तैयार करने के कई रासायनिक उपकरण जब्त किए गए।मामले में पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेत कारवाई शुरू की गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page