खेल भवन में जिला स्तरीय चंपारण चैम्पियन कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता–2026 का सफल आयोजन

खेल भवन में जिला स्तरीय चंपारण चैम्पियन कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता–2026 का सफल आयोजन
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिला खेल भवन,  में जिला स्तरीय चंपारण चैम्पियन कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता–2026 का भव्य उद्घाटन जिला पदाधिकारी , जिला शिक्षा पदाधिकारी  तथा जिला खेल पदाधिकारी  द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों से कैरम एवं शतरंज प्रतियोगिता के प्रखंड स्तरीय प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों ने भाग लिया।

खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया। समापन अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमारी गिरी ने जिला स्तरीय चयनित खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र, मेडल एवं स्मृति-चिह्न (मेमेंटो) प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेलों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में अरविंद कुमार एवं भानु प्रकाश की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रतिभागी विजेताओं में कैरम 9–12 वर्ष संदीप कुमार- राजा बाबू,  रॉकी कुमार जबकि शतरं मो. अरशद तुरकौलिया। संजीव कुमार केसरिया, बालिका वर्ग में – रिया कुमारी,अमृता कुमारी के नाम शामिल हैं।

इस अवसर पर दिलीप कुमार (एपीओ, सर्व शिक्षा अभियान), शकील अहमद (मीडिया प्रभारी), रमेश कुमार (खेल भवन), तकनीकी पदाधिकारी राजीव कुमार, सुनील कुमार, शैलेन्द्र कुमार मिश्रा, अमित कश्यप, अरुण गुप्ता, रवि कुमार सिंह, अंशु यादव, अमरनाथ साहनी, रश्मि कुमारी, परवेज आलम, संजय कुमार सिंह, सर्वोत्तम रंजन, मनोज कुमार प्रसाद, मनीष कुमार उपाध्याय, खुशबू कुमारी एवं रानी कुमारी सहित अनेक खेल पदाधिकारी, प्रशिक्षक, शिक्षक, अभिभावक एवं खिलाड़ी उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी शारीरिक शिक्षकों को जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page