किसान नवनिर्मित नैनो फर्टिलाइजर का करे प्रयोगः डॉ. शैलेश
– कृषि विज्ञान केंद्र पिपराकोठी मे आयोजित हुआ किसान मित्र समूह प्रशिक्षण
मोतिहारी। इफको के तत्वाधान में किसान मित्र समूह प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, पीपराकोठी में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शैलेश कुमार सिंह, प्रधान वैज्ञानिक, शस्य विज्ञान संकाय, विशिष्ठ अतिथि डॉ. अरविन्द कुमार सिंह, मुख्य वैज्ञानिक सह प्रधान, कृषि विज्ञान केन्द्र, पिपराकोठी, डॉ. अर्पिता, वैज्ञानिक, उपक्षेत्र प्रबंधक, बेतिया के सुजीत कुमार, सौरभ कुमार सिंह, कनिय क्षेत्रीय प्रतिनिधि, एसएफए शिवम कुमार, गौतम कुमार, विनय कुमार सहित 55 से अधिक प्रगतिशील किसान उपस्थित थे।
डॉ. शैलेश ने किसानों को रासायनिक उर्वरकों के कम से कम प्रयोग कर नवाचार- नवनिर्मित नैनो फर्टिलाइजर के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. अरविन्द कुमार सिंह ने किसानों से जैव उर्वरक एनपीके कंसोर्टिया, पीएसबी, राइजोबियम तथा बायो अपघटक एवम् हरी खाद का अधिक से अधिक मिट्टी में प्रयोग करने व उससे होने वाले मृदा स्वस्थ लाभ के बारे में बताया।
डॉ. अर्पिता ने मृदा परीक्षण के लिए सैंपल इकट्ठा करने की विधि, मृदा परीक्षण के उपरांत पोषक तत्वों के प्रबंधन से फसल उत्पादन के लाभ के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी।
सुजीत कुमार ने नैनो के सभी उत्पादों, बायों अपघटक, कंसोर्टिया, नैनो यूरिया, नैनो डीएपी, नैनो जिंक, तथा नैनो कॉपर के बारे में किसानों को बताया। सौरभ ने कार्यक्रम का सुचारू ढंग से संचालन किया। मौके पर इफको द्वारा 55 किसानों को कीट प्रदान किया गया।

