जापान में भूकंप के बाद मॉल में विस्फोट, इमारत का हिस्सा ढहा; राहत-बचाव अभियान जारी

जापान में भूकंप के बाद मॉल में विस्फोट, इमारत का हिस्सा ढहा; राहत-बचाव अभियान जारी
Facebook WhatsApp

टोक्यो। जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू स्थित कुमामोटो शहर में मंगलवार को आए शक्तिशाली भूकंप के बाद एक शॉपिंग मॉल में हुए विस्फोट से बड़ा हादसा हो गया। विस्फोट के बाद मॉल का एक हिस्सा ढह गया।स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस दुर्घटना में कई लोगों की मौत हुई है, हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मृतकों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं की है।

रिपोर्टों के मुताबिक, हादसे के समय एयॉन मॉल कुमामोटो में मौजूद 20 से 30 कर्मचारियों से संपर्क नहीं हो सका है। आशंका जताई जा रही है कि कई लोग अब भी मलबे में फंसे हो सकते हैं। बचाव दल राहत एवं खोज अभियान में जुटे हुए हैं।

प्रारंभिक जांच में अधिकारियों ने आशंका व्यक्त की है कि भूकंप के कारण गैस पाइपलाइन या रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाले गैस उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे गैस रिसाव हुआ और बाद में विस्फोट हो गया। घटनास्थल पर गैस की तेज गंध मिलने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, विस्फोट के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।इस बीच, जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने प्रभावित लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार पूरी क्षमता के साथ राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरी रात हालात की निगरानी करेगा और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य तेज किया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने बताया कि सरकार प्रभावित नागरिकों को भोजन, पेयजल, पोर्टेबल एयर कंडीशनर, बिजली जनरेटर और अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराएगी, ताकि भीषण गर्मी के बीच लोगों को राहत मिल सके।अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि प्रभावित क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक भूकंप के झटके (आफ्टरशॉक्स) आ सकते हैं। इसलिए स्थानीय लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page