सिवान में हालात सामान्य, डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च

सिवान में हालात सामान्य, डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च
Facebook WhatsApp

सिवान।नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग तथा जंतर-मंतर और पटना में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को आयोजित बिहार बंद के दौरान हुई हिंसक घटनाओं के बाद रविवार को सीवान में जनजीवन पूरी तरह सामान्य रहा।जिला प्रशासन और पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखते हुए लोगों में भरोसा कायम करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला।

जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय और पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर स्टैटिक फोर्स की तैनाती की गई थी।डीएम और एसपी ने स्वयं विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, शनिवार को हुए उपद्रव के दौरान हिरासत में लगभग 102 लोगों को शनिवार हिरासत में लिया गया था । वहीं, किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने रात में ही अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुला लिया था, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल उनका उपयोग किया जा सके।उधर, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। हिंसा और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई जारी रहेगी। रविवार को बाजार खुले रहे और यातायात भी सामान्य रहा, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page