तुरकौलिया अंचल कार्यालय पर आयोजित जनता दरबार मे उमड़ी फरियादियों की भीड़ 

तुरकौलिया अंचल कार्यालय पर आयोजित जनता दरबार मे उमड़ी फरियादियों की भीड़ 
Facebook WhatsApp

तुरकौलिया। अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया, जहां अंचलाधिकारी (सीओ) प्रभात कुमार ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायत लेकर पहुंचे। जनता दरबार में जयसिंहपुर, सपही, माधोपुर, कवलपुर, बिजुलपुर सहित आसपास के कई गांवों के लोग शामिल हुए।

जिनमें अधिकांश मामलों का संबंध जमीन विवाद से जुड़ा हुआ था। इसके अलावा कुछ अन्य प्रशासनिक समस्याएं भी लोगों द्वारा रखी गईं। सीओ प्रभात कुमार ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही उनके समाधान का प्रयास किया। कई मामलों का त्वरित निष्पादन करते हुए संबंधित पक्षों को राहत दी गई। सीओ ने बताया कि जनता दरबार में दर्जनों लोग पहुंचे थे, जिनमें महिलाओं की भी अच्छी भागीदारी रही।

उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान करना है, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी न हो। जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं हो सका, उनमें दोनों पक्षों को अगले जनता दरबार में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जमीन विवाद से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जा रहा है, क्योंकि ऐसे मामलों से अक्सर सामाजिक तनाव उत्पन्न होता है। जनता दरबार के माध्यम से इन विवादों को आपसी सहमति और प्रशासनिक पहल से सुलझाने की कोशिश की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page