पूर्वी चंपारण अंतर्गत सभी मुख्य पथों के किनारे अवस्थित अतिक्रमण पर चलेगा बुल्डोजर 

पूर्वी चंपारण अंतर्गत सभी मुख्य पथों के किनारे अवस्थित अतिक्रमण पर चलेगा बुल्डोजर 
Facebook WhatsApp

-सड़क दुर्घटना पर अंकुश के लिए करें पुख्ता इंतेजामः डीएम 

मोतिहारी। जिला सड़क सुरक्षा समिति के बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का अनुपालन हर हाल में किया जाएगा। इसको लेकर सभी मुख्य सड़कों के किनारे अतिक्रमण को हटाना प्राथमिकता में शामिल है।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  स्वर्ण प्रभात, नगर आयुक्त आशीष कुमार, सदर अनुमंडल पदाधिकारी अरुण कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी, डीएसपी हेडक्वार्टर, सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित एनएचएआई, एनएच के प्रोजेक्ट अभियंता, आरसीडी एवं आरडब्ल्यूडी  के कार्यपालक अभियंता एवं सभी ईएसआई तथा संबंधित थानों के थाना प्रभारी उपस्थित थे।

गुरुवार को समीक्षात्मक बैठक में जिलाधिकारी को बताया गया कि एनएच डिविजन कोटवा के द्वारा मुख्य पथ के किनारे स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण को चिन्हित किया गया है एवं इससे संबंधित 600 लोगों  को नोटिस दिया गया  है। एनएच डिविजन मोतिहारी की ओर से  500 लोगों को नोटिस  भेजा गया है। वहीं चाकिया- केसरिया पथ से संबंधित 28 एवं मधुबन अंचल से संबंधित 27 लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया गया है।

पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में एनएच डिविजन  कोटवा के प्रोजेक्ट मैनेजर के द्वारा बताया गया कि पीपराकोठी ओवरफ्लाई के नीचे ट्रैफिक चेक पोस्ट बना दी गई है, अब वहां ट्रैफिक पुलिस/ फोर्स की प्रतिनियुक्ति की जानी है।

जिलाधिकारी ने सभी ईएसआई (एनफोर्समेंट सब इंस्पेक्टर) को निर्देश दिया  कि अवैध पार्किंग के विरुद्ध नियमित कार्रवाई करें। जिला परिवहन पदाधिकारी को निर्देश दिया  की पूर्व की बैठक में जो आदेश दिए गए थे, उसका कितना अनुपालन हुआ है, इससे संबंधित प्रतिवेदन शीघ्र उपलब्ध कराएं। जबकि एनएच मोतिहारी डिवीजन के प्रोजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिया कि  छतौनी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू संचालन के लिए सर्विस रोड का निर्माण शीघ्र कराएं।

.

प्रोजेक्ट मैनेजर ने जानकारी दिया कि मोतिहारी से रक्सौल जाने के क्रम में लेफ्ट साइड (बाएं तरफ) की सर्विस रोड बना दिया गया है। तीन से चार दिनों के अंदर उसके आसपास से मिट्टी को हटा दिया जाएगा। साथ ही सड़क के पूर्व दिशा के सर्विस लेन को भी शीघ्र ही सही कर दिया जाएगा। डीएम ने  आसपास के गड्ढो  को तुरंत भरवा कर पथ को मोटरेबल बनाने का निर्देश दिया। चेतावनी दिया कि अगर दुर्घटना हुई तो जिला प्रशासन प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्रवाई करेगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि लोगों को कोई असुविधा न हो इसका ध्यान रखा जाए। जिलाधिकारी के द्वारा सुगौली नगर पंचायत में मुख्य पथ से अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया गया।  रोड पर सब्जी बाजार नहीं लगे, इसको लेकर नगर पंचायत सुगौली से बात कर उसको दूसरे जगह शिफ्ट कराने का निर्देश दिए। वहीं बंजरिया थाना के पास सड़क के किनारे बड़ी संख्या में पकड़ी गई गाड़ियों के लगे रहने का मामला भी सामने आया। फलस्वरूप  बताया गया कि बंजरिया का नया थाना भवन बन गया है, शीघ्र ही गाड़ियों को शिफ्ट किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि मोतीझील के किनारे बने हुए मरीन ड्राइव से शहर की गलियां/पथ मिलती है, जहां दुर्घटना की संभावना हमेशा बनी रहती है। उन सभी गली वाले पथों में स्पीड ब्रेकर लगाने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया।

 ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंताओं को भी निर्देश दिया गया कि अपनी सड़कों पर नजर रखें एवं कहीं भी अतिक्रमण हो तो उसे चिन्हित करते हुए उसे हटाएं। इसमें संबंधित अंचल के अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी का सहयोग प्राप्त करें।

सड़क दुर्घटना की समीक्षा में पाया गया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष माह मई तक दुर्घटना में कमी आई है। जनवरी 2026 से लेकर 31 मई 2026 तक जिला में कुल 213 दुर्घटना प्रतिवेदित है जिसमें एक 176 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है और 98 लोग जख्मी हुए हैं। जिलाधिकारी के द्वारा हर हाल में दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ठोस कदम उठाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के जो हॉटस्पॉट है उसे चिन्हित करते हुए वहां पर रंबल स्ट्रिप, साइनेज, स्पीड कैमरा, ब्लिंकिंग लाइट अथवा स्पीड ब्रेकर लगवाएं। एनएच से अगर कोई कट निकला हुआ है अथवा वहां ग्रामीण सड़क जुड़ती है, वहां भी आसपास में स्पीड ब्रेकर लगाए और स्पीड लिमिट का साइनेज लगवाये।

ग्रामीण कार्य विभाग के अभियंताओं को निर्देश दिया  कि अपनी सड़कों का नियमित रूप से भ्रमण कर देखें। उन्होंने राहबीर (गुड समेरीटन) की सूची शीघ्र भेज देने का निर्देश सभी थाना प्रभारी को दें ताकि 15 अगस्त के दिन मुख्य समारोह में राहबिरों को सम्मानित किया जा सके।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page