स्कूली बच्चों ने रंगोली बनाकर मतदाताओं से की शत प्रतिशत मतदान की अपील
– सभी मतदाता 11 नवंबर को मताधिकार का प्रयोग करें: डीएम
मोतिहारी। जिला प्रशासन आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को स्वच्छ निष्पक्ष और शांति पूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कृत संकल्पित है। इस अवसर पर जिले के सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें इसको लेकर जिले भर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाई जा रही है।

इसी कड़ी में आज जिला स्तर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी के निर्देशन में स्कूली बच्चों ने पूर्वी चंपारण समाहरणालय मोतिहारी के परिसर में विशिष्ट रंगोलिया बनाकर मतदाताओं को जागरूक करने एवं मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया। रंगोलियों के माध्यम से बच्चों ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि सभी मतदाता 11 नवंबर को अपने

मताधिकार का प्रयोग कर अपने कर्तव्य का पालन करें एवं लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। शनिवार को जागरूकता कार्यक्रम में जिला के 20 विद्यालयों के 150 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया एवं भिन्न-भिन्न तरह के बहुत सारी आकर्षक रंगोलिया बनाकर मतदाताओं को संदेश देने का प्रयास किया। जिलाधिकारी के नेतृत्व में जिला प्रशासन के सभी वरीय पदाधिकारी गण के द्वारा बच्चों द्वारा बनाए गए रंगोलिया का सूक्ष्म अवलोकन किया गया एवं रंगोलिया के थीम के बारे में बच्चों से जानकारी प्राप्त की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि छात्रों ने रंगोली बनाकर मतदाताओं को स्पष्ट संदेश देने का प्रयास किया है, इससे बच्चों की प्रतिभा का प्रकटीकरण हुआ है। उन्होंने कहा कि जिलावासियो सें 11 नवंबर को मतदान बढ़चढ़ कर भागीदारी की अपील की है। रंगोली में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 30 बच्चों को स्कूल बैग जबकि 90 बच्चों को पेंटिंग किट दिया गया।
मौके पर नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता ,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, डीपीओ सर्व शिक्षा, डीपीओ माध्यमिक शिक्षा, आदि मौजूद थे।

