रक्सौल विधान सभा को छोड़ ग्याहर विधान सभा से 31अभ्यर्थियो ने नामांकन दाखिल किया
– पूर्व मंत्री कृष्णनंदन पासवान, पूर्व मंत्री डा.शमीम अहमद,पूर्व विधान पार्षद बब्लू गुप्ता,जदयू नेता विशाल शाह, बरूण विजय, पवन जायसवाल सहित 31 अभ्यर्थियों ने पर्चा भरा
मोतिहारी। विधान सभा चुनाव 2025 को लेकर शुक्रवार को जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 31 प्रत्याशियों ने अपना नामजदगी का पर्चा दाखिल किया। जबकि रक्सौल से एक भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन नहीं भरा।

नामांकन के अब केवल दो दिन ही शेष रह गये है। कल रविवार को नामांकन नहीं होगा, लेकिन दीपावली के दिन सोमवार को 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक निर्धारित शर्तो के अनुरूप नामांकन पत्र लिया जाएगा।

जिला मुख्यायल स्थित कलेक्ट्रेट में केसरिया विधानसभा से शनिवार को वीआईपी के टिकट पर वरूण विजय ने डीडीसी सह निर्वाची पदाधिकारी डाॅ. प्रदीप कुमार के समक्ष अपना नामांकन पत्र भरा। इसके अतिरिक्त केसरिया से ही आम आदमी पार्टी के टिकट पर राम आधार राय और जनसुराज के टिकट पर नाज अहमद

खान ने भी परचा दाखिल किया। जबकि सुगौली विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित लोजपा (आर) के उम्मीदवार पूर्व विधान पार्षद बब्लू गुप्ता समेत दो उम्मीदवारों ने सदर एसडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र भरा।

जबकि गोबिंदगंज विधानसभा से एनडीए समर्थित लोजपा आर उम्मीदवार राजू तिवारी ने अपना नामांकन पत्र दखिल किया। वहीं हरसिद्धि से भाजपा के पूर्व मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने पर्चा दाखिल किया। इसके अतिरिक्त गोबिंदगंज से जनशक्ति जनता दल से आशुतोष कुमार, बहुजन समाज पार्टी से अजीत राम ने निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र भरा।

जबकि कल्याणपुर विधानसभा से जनसुराज के प्रत्याशी के रूप में मंतोष कुमार सहनी, निर्देलीय अशोक यादव, ढाका विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पवन जायसवाल, आम आदमी पार्टी के मधुसूदन कुमार ने परचा भरा।
वही नरकटिया विधानसभा से पूर्व मंत्री डा.शमीम अहमद ने राजद,तो जदयू से विशाल साह ने अपना पर्चा दाखिल किया। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि केसरिया में तीन, ढाका में दो, कल्याणपुर में तीन, नरकटिया विधानसभा में पांच, हरसिद्धि विधानसभा में तीन, गोविंदगंज विधानसभा क्षेत्र में तीन, पिपरा विधानसभा में पांच, मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र में तीन और चिरैया विधानसभा क्षेत्र में दो अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। यहां बता दे कि चिरैया, मधुबन व सुगौली में अभी तक महागठबंधन ने उम्मीदवार के नाम की घोषणा समाचार प्रेषण तक नहीं किया था। दुसरी ओर जनसुराज पार्टी ने भी कई विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियो के नामों की घोषणा नहीं किया है। अलबत्ता जनसुराज से डाॅ. अतुल कुमार का लड़ना तय है। इनके अतिरिक्त अन्य संभावित प्रत्याशियों में संशय की स्थिति बनी हुई है।
मोतिहारी विधानसभा से टिकट के नाम में सुर्खियों रहे देवा गुप्ता पर राजद ने भरोसा जताते हुए सिंबल दे दिया है। इधर शनिवार को डाॅ. अतुल कुमार सिंबल लेकर मोतिहारी पहुंच गये। सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। बता दें कि कायस्थ समाज से आने वाले डाॅ. कुमार लंबे समय से भाजपा में थे। उन्हे मोतिहारी से इस बार टिकट मिलने की उम्मीद थी। लेकिन भाजपा ने अंतिम समय पर प्रमोद कुमार को प्रत्याशी घोषित कर दिया। फलस्वरूप उन्होने पाला बदलने की घोषणा फेसबुक के माध्यम से करते हुए भाजपा को बाॅय-बाॅय कर दिया। अब सोमवार को ही देवा गुप्ता नामांकन करेंगे। सूत्रो की माने तो देवा गुप्ता को शनिवार को किसी मामले में कोर्ट से बेल मिल जाने की भी चर्चा है। अब देखना होगा कि अंतिम दिन 12 विधानसभाओं में कितने अभ्यर्थी पर्चा दाखिल करते है।

