सीएम के सहयोग शिविर में छाया रहा मांस फैक्ट्री बंद करने का मुद्दा

सीएम के सहयोग शिविर में छाया रहा मांस फैक्ट्री बंद करने का मुद्दा
Facebook WhatsApp

अररिया। जिले के फारबिसगंज के डाक हरिपुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित सहयोग शिविर में हलहलिया पंचायत के सुखसेना में स्थापित मांस फैक्ट्री बंद किए जाने की मांग छाया रहा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सभा में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मांस फैक्ट्री बंद करने की तख्तियाँ लेकर मांस फैक्ट्री को जनहित में बंद करने की मांग की।इतना हीं नहीं स्थानीय सांसद और विधायक ने भी इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री का ध्यान अपने संबोधन में आकृष्ट कराया।जिस पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी संज्ञान लेते हुए डीएम को प्रदूषण और अन्य मानकों को लेकर जांच करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी स्टॉल का निरीक्षण करते हुए जब सभा स्थल पर पहुंचे तो उन्होंने सबों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया।इसी दौरान हाथ में सैकड़ों की संख्या तख्तियां लिए हुए ग्रामीण मांस फेक्ट्री बंद करने की मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे।जिसे सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों के द्वारा तत्काल शांत कराया गया।लेकिन औराही के पूर्व मुखिया सुनील मंडल,मुसहरी पंचायत के अनमोल मंडल,प्रदीप ऋषिदेव सहित सैकड़ों की संख्या में युवा लगातार मांस फैक्ट्री बंद करने की मांग करते रहे।इसको लेकर मुख्यमंत्री को आम जनता की ओर से एक त्राहिमाम संदेश के साथ आवेदन भी दिया गया।स्थानीय विधायक मनोज विश्वास ने भी अपने संबोधन में हलहलिया स्थित तीन मांस फैक्ट्री के कारण भौगोलिक स्थिति चेंज होने की बात कही।प्रदूषण और मांस फैक्ट्री के कारण उठते सड़ांध के कारण बसावट वाले लोगों में विभिन्न प्रकार की बीमारियों से ग्रसित होने और बारबार महामारी फैलने की बात कही।साथ ही विधायक ने मांस फैक्ट्री के कारण वायु के साथ जल प्रदूषण और चापाकल से रक्तरंजित जल का प्रवाह होने की बात करते जनहित में इसे बंद करने की बात कही।

सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने भी अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मांस फैक्ट्री के कारण होने वाले लोगों के जनजीवन के प्रभाव की जानकारी दी है और विश्वास है कि मुख्यमंत्री संज्ञान में लेकर मांस फैक्ट्री को बंद करने की दिशा में पहल करेंगे।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अपने संबोधन में मांस फैक्ट्री को लेकर जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि संचालित मांस फैक्ट्री मानकों के अनुरूप कार्य कर रहा है या नहीं।साथ ही प्रदूषण को लेकर जांच करने का निर्देश दिया।सीएम ने स्पष्ट रूप से विश्वास दिलाते हुए कहा कि मांस फैक्ट्री को लेकर अगर किसी प्रकार की अनियमितता और मानकों का उल्लंघन सही पाया जाता है तो मांस फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page