सिसवा मंगल गांव की घटना में दूसरा आरोपी गिरफ्तार

सिसवा मंगल गांव की घटना में दूसरा आरोपी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

– मिट्टी भराई के पैसे के विवाद में गई थी अधेड़ की जान 

मोतिहारी। पचपकड़ी थाना क्षेत्र के सिसवा मंगल गांव में मिट्टी भराई के पैसे को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की मौत के मामले में पुलिस ने दूसरे और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। वही एक पुत्र की भी गिरफ्तारी हुई है जो घटना का मुख्य आरोपी है।

एसपी स्वर्ण प्रभात ने इस घटना के बाद तत्काल सिकरहना डीएसपी के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया था , जिसके द्वारा एक आरोपी की गिरफ्तारी कर ली गई थी। पुलिस के अनुसार पचपकडी थाना अंतर्गत सिसवा मंगल गांव में रामबिहारी पाण्डेय और मनोज साह के बीच मिट्टी कटाई के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। बातचीत के दौरान कहासुनी बढ़ गई और रामबिहारी पाण्डेय पर कुदाल से जानलेवा हमला किया गया।

गंभीर रूप से घायल रामबिहारी को पहले स्थानीय स्तर पर फिर सदर अस्पताल मोतिहारी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस मामले को लेकर पचपकड़ी थाना में कांड संख्या 107/26 दर्ज किया गया। इस घटना में कुल 9 लोगों को नामजद किया गया है। मुख्य अभियुक्त रघु साह, पिता स्व. चुलाही साह, निवासी सिसवा मंगल को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया , जबकि रघु साह के बेटे घटना के मुख्य आरोपी संतोष कुमार की भी गिरफ्तारी हो गई है।

वही फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह मामला दो पक्षों के बीच पैसे के लेन-देन के विवाद का है। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर फैल रही जातीय और भ्रामक अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है और इस पर लोगों को ध्यान भी नहीं देना चाहिये।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page