कई दशकों से बंद मोतिहारी हवाई अड्डा मैदान से छोटे विमानों के उड़ान को लेकर प्रशासनिक कार्य तेज

कई दशकों से बंद मोतिहारी हवाई अड्डा मैदान से छोटे विमानों के उड़ान को लेकर प्रशासनिक कार्य तेज
Facebook WhatsApp

-विशेषज्ञों की टीम मैदान का कर चुकी है निरीक्षण  

फोटो 6

मोतिहारी/सन्मार्ग संवाददाता जिला मुख्यालय स्थित हवाई अड्डा कई दशकों से बंद है हालांकि उक्त हवाई अड्डा पर पहले छोटे विमान से मंत्री नेता आया करते थे अलबत्ता यात्री यो के लिए विमान उपलब्ध नहीं होता था। लेकिन लोगों के इस सपने में जल्द ही पंख लगने वाले हैं जाहिर है कि आने वाले दिनों में छोटे विमान का उक्त मैदान से उड़ान होगा जिसका लाभ पूर्वी चंपारण के लोग उठा पाएंगे।

 केंद्र सरकार की ‘उड़ान  योजना के तहत  हवाई संपर्क से जोड़ने की दिशा में प्रशासनिक और तकनीकी स्तर पर तेजी से कार्य किय जा रहा है। विमान सेवा शुरू करने की दिशा में  काम शुरू कर दिया गया  है। इस 

परियोजना के तहत विशेषज्ञों की टीम भी हवाई अड्डा मैदान का विस्तृत  निरीक्षण कर चुकी है। अब निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर आगे की प्रशासनिक एवं तकनीकी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। तकनीकी स्वीकृति मिलते ही लगभग 25 एकड़ भूमि पर रनवे निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। प्रस्तावित हवाई पट्टी से छोटे घरेलू विमानों का संचालन किया जाएगा।

 इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र के व्यापार, पर्यटन और निवेश को नई गति मिलने की संभावना है। जाहिर है कि सभी आवश्यक सरकारी एवं तकनीकी स्वीकृतियां प्राप्त होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की तैयारी चल रही है।हवाई सेवा शुरू होने से जिले में आर्थिक गतिविधियों को नया बल मिलेगा। उद्योग, व्यापार, पर्यटन और निवेश के अवसर बढ़ेंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। इस संदर्भ में अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम ने निरीक्षण का कार्य पूरा कर लिया  है। तकनीकी सहमति मिलने के बाद रनवे निर्माण शुरू कराया जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page