15 बैग यूरिया खाद के साथ एक तस्कर गिरफ्तार अन्य तस्कर फरार 

15 बैग यूरिया खाद के साथ एक तस्कर गिरफ्तार अन्य तस्कर फरार 
Facebook WhatsApp

बनकटवा। भारत नेपाल सीमा पर स्थित अगरवा एसएसबी के जवानों ने शनिवार की अहले सुबह गुप्त सूचना के आधार पर  पीलर संख्या संख्या 359/10 के करीब लगभग डेढ़ सौ मीटर भारत सीमा के अगरवा गांव के समीप चौदह बोरा यूरिया खाद के साथ एक तस्कर को पांच साईकल के साथ दबोच लिया।वहीं अन्य खाद तस्कर साईकल छोड़ नेपाल के रास्ते भागने मे सफल रहे।

तस्कर यूरिया खाद को नेपाल के झवानी गांव मे भेजनें के फिराक में थे , जिसे एसएसबी के जवानो ने नकाम कर दिया। पकड़े गए तस्कर क़ी पहचान जितना थाना क्षेत्र के अगरवा गांव निवासी ध्यान राय पिता स्व. सतहूं राय के रूप मे किया गया।

बाद में कागजी प्रकिया पूरी कर जप्त समाग्री सहित तस्कर को मोतिहारी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। जानकारी एसएसबी के अधिकारोंयों ने दी

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page