अपराध एवं तस्करी पर पूर्ण  नियंत्रण एवं मामलों के निष्पादन में तेजी लाएंः डीएसपी 

अपराध एवं तस्करी पर पूर्ण  नियंत्रण एवं मामलों के निष्पादन में तेजी लाएंः डीएसपी 
Facebook WhatsApp

रक्सौल। अनुमंडल कार्यालय स्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में  मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीएसपी मनीष आनंद ने की, जिसमें अनुमंडल क्षेत्र के सभी थानाध्यक्ष शामिल हुए।

बैठक को संबोधित करते हुए डीएसपी मनीष आनंद ने अपराध नियंत्रण को लेकर सभी थानाध्यक्षों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गांजा, शराब एवं अन्य मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाई जाए तथा इसमें संलिप्त तस्करों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। अपराध गोष्ठी में विभिन्न थानों में दर्ज मामलों की समीक्षा की गई। डीएसपी ने लंबित कांडों का शीघ्र एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जबकि फरार अभियुक्तों तथा न्यायालय से जारी वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने पर जोर दिया।

नेपाल सीमा से सटे थाना क्षेत्रों के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा कि शराब तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सूचना तंत्र को और मजबूत बनाया जाए। इसके अलावा बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की नियमित जांच, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी तथा नियमित वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। वही बिना लाइसेंस के बाइक एवं अन्य गाड़ी चलाने वाले नाबलिग बच्चों के गाड़ी को जब्त करते हुए उनके अभिभावक पर कार्रवाई किया जाए।

डीएसपी ने रात के समय बिना स्पष्ट कारण घूमने वाले मोटरसाइकिल चालकों की सघन जांच करने तथा आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। साथ ही नियमित रूप से सीएससी का जांच करें। वैसे सीएससी जिसमें कैमरा नहीं लगा है उनके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

बैठक में रक्सौल थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो, हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान, छौड़ादानो थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, रामगढ़वा थानाध्यक्ष राजीव कुमार, नकरदेई थानाध्यक्ष भरत कुमार, हरपुर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी, दरपा थानाध्यक्ष अनीश कुमार, भेलाही थानाध्यक्ष गौरव कुमार, आदापुर थानाध्यक्ष पूजा कुमारी, महुअवा थानाध्यक्ष मनोज कुमार, पलनवा थानाध्यक्ष अनिल कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page