विद्युत चोरी मामले में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी 

विद्युत चोरी मामले में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी 
Facebook WhatsApp

घोड़ासहन। विद्युत विभाग द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान में बिजली चोरी के दो मामले पकड़े गए हैं। कनीय विद्युत अभियंता सागर कुमार झा के आवेदन पर घोड़ासहन तथा झरौखर थाना में अलग -अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

जेई श्री झा ने प्राथमिकी में बताया कि जमुनिया गांव में की गई छापेमारी के दौरान कृष्णा राय को बिना वैध कनेक्शन के अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाया गया है।  जिस पर विभाग को 6,072 क्षति हुई है।

जबकि दूसरा घोड़ासहन शहरी क्षेत्र में चलाए गए अभियान में अखिलेश कुमार को मीटर विच्छेदित रहने के बावजूद अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाया गया, जांच में करीब 825 वाट बिजली चोरी का मामला सामने आया। विभाग के अनुसार इससे 661 रुपये की क्षति हुई, जबकि उपभोक्ता पर पूर्व से 55,123 रुपये का बकाया है। कुल देय राशि 55,784 रुपये बताई गई है। छापेमारी टीम में कनीय विद्युत अभियंता सागर कुमार झा के अलावे सारणी पुरुष रजनीश कुमार, मानव बल अजय कुमार, रामबाबू शर्मा, जयराम केशरी एवं आशुतोष कुमार शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page