नशामुक्ति के लिए जिला विधिक प्राधिकार की ओर से बंदियों को किया गया प्रेरित 

नशामुक्ति के लिए जिला विधिक प्राधिकार की ओर से बंदियों को किया गया प्रेरित 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी चंपारण, के द्वारा नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत वर्ष 2025 की कार्ययोजना के अनुरूप जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली गांधी मैदान से प्रारंभ होकर एडीआर भवन तक निकाली गई, जिसमें उत्पाद विभाग के सहयोग से पैनल अधिवक्ताओं, पीएलवी एवं प्राधिकरण के कर्मियों के साथ-साथ उत्पाद विभाग के पुलिस अधिकारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

रैली के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। रैली का समापन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में हुआ, जहां उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के समर्थन में शपथ ग्रहण किया गया।

कार्यक्रम लॉ फाउंडेशन एनजीओ के सहयोग से संपन्न हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव  नितिन त्रिपाठी ने बंदियों को संबोधित करते हुए नशे के दुष्परिणामों, इससे उत्पन्न सामाजिक एवं कानूनी समस्याओं तथा नशा मुक्ति के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर कारा अधीक्षक  विजय अरोड़ा ने भी बंदियों को संबोधित करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page