मोहर्रम पर्व हर्षोल्लास शांतिपूर्वक संपन्न, डीएम एसपी पैदल मार्च कर लेते रहे जायजा

मोहर्रम पर्व हर्षोल्लास शांतिपूर्वक संपन्न, डीएम एसपी पैदल मार्च कर लेते रहे जायजा
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। मोहर्रम का पर्व पूरे जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। खबर लिखे जाने तक कहीं से कोई अप्रिया घटना की सूचना नहीं है। प्रशासन की देख रेख में ताजिया जलूस में शामिल युवाओं में लोगों को एक से एक करतब दिखाकर अचंभित कर दिया। शाम ढलने के साथ ही अलग-अलग जगह से ताजिया के साथ लोग निर्धारित स्थल तक पहुंच कर इमाम साहब के याद में नारे लगाए एवं करतब दिखाएं।

 

दुसरी ओर देर संध्या में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी मोतिहारी शहर के ज्ञान बाबू चौक, मीना बाजार, छतौनी होते हुए बरियारपुर एवं छोटा बरियारपुर से कचहरी चौक तक पैदल मार्च कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जुलूस की वीडियोग्राफी एवं ड्रोन कैमरा उड़ाकर स्वयं  सभी चीजों की पड़ताल की गई।

 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लोगों से शांतिपूर्वक मोहर्रम  पर्व को मनाने के लिए जिलावासियों का आभार जताया। 

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page