पहाड़पुर में गहरे पानी में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, कोहराम 

पहाड़पुर में गहरे पानी में डूबने से 8 वर्षीय बच्चे की मौत, कोहराम 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। पहाड़पुर  थाना क्षेत्र की पूर्वी सिसवा पंचायत के वार्ड संख्या 10 में एक आठ वर्षीय बच्चे की जेसीबी द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे में भरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है।

पूर्वी सिसवा पंचायत निवासी अर्जुन पासवान उर्फ गिरधारी पासवान का सबसे छोटा बेटा बजरंगी कुमार (8) गुरुवार शाम करीब तीन बजे अपने तीन दोस्तों के साथ सिसवा बाजार स्थित नवनिर्मित पंचायत भवन के पास जेसीबी से खोदे गए गहरे गड्ढे में नहाने गया था। चारों बच्चे पानी में उतरे, लेकिन कुछ देर बाद तीन बच्चे सुरक्षित बाहर आ गए। बजरंगी गहरे पानी में डूब गया।

बजरंगी के बाहर न आने पर साथ गये तीनो बच्चे वहां से भाग गये, बजरंगी को  काफी देर तक स्थानीय स्तर पर खोजबीन की गई, लेकिन बच्चे का पता नहीं चला। देर रात ग्रामीणों की मदद से गड्ढे में तलाश के दौरान बजरंगी का शव बरामद किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पहाड़पुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मोतिहारी भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page