महाराणा प्रताप जन्म जयंती पखवारा समारोह का होगा भव्य आयोजन,तैयारी पूरी

महाराणा प्रताप जन्म जयंती पखवारा समारोह का होगा भव्य आयोजन,तैयारी पूरी
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्म जयंती पखवारा समारोह 28 जून  (रविवार) को मनाया जाएगा। कार्यक्रम महात्मा गांधी सभागार, कचहरी रोड, राजा बाजार संपन्न होगा। इस अवसर पर  महाराणा प्रताप के अद्वितीय शौर्य, त्याग, राष्ट्रभक्ति एवं स्वाभिमान पर आधारित विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति सम्मानित किए जायेंगे।  कार्यक्रम में जिले के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद्, युवा एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

अतिथियों में मुख्य रूप से शंकर सिंह बघेल पूर्व मंत्री गुजरात, महेंद्र सिंह तंवर  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा,  दयाशंकर सिंह मंत्री परिवहन विभाग उत्तर प्रदेश, सरयू राय  विधायक एवं पूर्व मंत्री झारखंड, केपीएस राणा पूर्व स्पीकर पंजाब,

 अवधेश नारायण सिंह सभापति, राजीव प्रताप रूडी सांसद, संजय सिंह मंत्री, पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह, डॉ. दिलीप जायसवाल मंत्री भाग लेंगे। लिहाजा 

आयोजन समिति ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। समिति का कहना है कि यह आयोजन महाराणा प्रताप के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान की भावना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। जानकारी आयोजन समिति के अमरेंद्र सिंह ने दी है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page