डीएम-एसपी ने भारत नेपाल सीमा का निरीक्षण किया 

डीएम-एसपी ने भारत नेपाल सीमा का निरीक्षण किया 
Facebook WhatsApp

– नो मेंस  लैंड सहित सैनिक रोड़ से  हटेगा अतिक्रमण 

रक्सौल। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट सौरव सुमन यादव पुलिस सुपरिटेंडेंट स्वर्ण प्रभात शुक्रवार को 47 एसएसबी कैंप रक्सौल पहुंचे। अधिकारी द्वय ने कमांडेंट एसएसबी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी,  अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,  कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत, बीडीओ एवं सीओ रक्सौल के साथ भारत नेपाल सीमा के भीभीपी ii के अंतर्गत चल रहे विभिन्न घटकों पर विस्तृत जानकारी एवं समीक्षा की।

एयरपोर्ट रक्सौल एवं एसएसबी के लिए अतिरिक्त भू-अर्जन की अधिग्रहण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की।समीक्षा के क्रम में नो मैंस लैंड में विद्यमान अतिक्रमण  एवं 0-15 किलोमीटर  में अवस्थित अतिक्रमण को अविलंब हटाने के लिए एसडीएम, एसडीपीओ  एवं सीओ को निर्देशित किया।

समीक्षा के बाद एयरपोर्ट रक्सौल का एवं सिसवा पंचायत में नो मैंस लैंड में अवस्थित मंदिर का निरीक्षण भी  किया गया। वहीं निर्देश दिया कि संबंधित स्थानीय लोगों, जनप्रतिधियों के साथ समन्वय बनाते हुए अविलंब विद्यमान संरचना को हटाने की कारवाई शुरू करें। साथ ही सैनिक रोड मे अवस्थित सभी अतिक्रमण को अविलंब खाली कराना सुनिश्चित करें।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page