नरकटिया पोखर बनेगा धार्मिक पर्यटन केंद्र : लवली आनंद 

नरकटिया पोखर बनेगा धार्मिक पर्यटन केंद्र : लवली आनंद 
Facebook WhatsApp

घोड़ासहन। प्रखंड के श्रीपुर पंचायत स्थित नरकटिया पोखर पर करीब 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीढ़ी घाट का उद्घाटन शिवहर सांसद लवली आंनद ने किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं जदयू कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि नरकटिया पोखर क्षेत्र की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है।  इस स्थल को विकसित कर “नरकटिया धाम” के रूप में नई पहचान दी जाएगी। इसके लिए सौंदर्यीकरण, घाटों के विस्तार, श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं के निर्माण तथा अन्य विकास कार्य विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से कराए जाएंगे।

नरकटिया धाम के विकास से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं आर्थिक अवसर भी बढ़ेंगे। उन्होंने विकास कार्यों में जनसहयोग की आवश्यकता पर भी बल दिया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलसी प्रतिनिधि राकेश सिंह ने की तथा संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद कुशवाहा ने किया। बाद में सांसद ने नरकटिया धाम स्थित मंदिरों में दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। मौके पर जीतू शाह, शेषनाथ ठाकुर, शीलानाथ झा, अभय सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page