उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने रिपुराज एग्रो कंपनी का विस्तार प्लान देख सराहना की

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने रिपुराज एग्रो कंपनी का विस्तार प्लान देख सराहना की
Facebook WhatsApp

रक्सौल। बिहार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने गुरुवार को रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड का दौरा कर कंपनी की प्रस्तावित औद्योगिक परियोजनाओं की जानकारी ली। कंपनी के निदेशक रिपु रमन ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मंत्री को विस्तारपूर्वक  योजनाओं से अवगत कराया।

कंपनी द्वारा राइस मिल, एथनॉल प्लांट, साइलो, चूड़ा मिल, राइस ब्रान सॉल्वेंट प्लांट और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक पार्क स्थापित किए जा रहे हैं। कंपनी प्रबंधन के अनुसार परियोजनाओं के शुरू होने के बाद क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण होगा तथा हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मंत्री श्रीमति सिंह ने परियोजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि बिहार में निवेश और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कंपनी को राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। इस दौरान कंपनी के एमडी आर.पी. गुप्ता, रक्सौल विधायक प्रमोद कुमार एवं कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page