सीएम पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप के घर, दी शादी की बधाई

सीएम पहुंचे भारतीय क्रिकेटर आकाशदीप के घर, दी शादी की बधाई
Facebook WhatsApp

डेहरी आन सोन।मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंगलवार को रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड स्थित बड्डी गांव स्थित भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप के घर पहुंचे और उन्हें 24 जून को वाराणसी में होने वाली शादी के लिए बधाई भी दी। आकाशदीप के घर पर उनकी मां लडूमा कुंअर ने शाल ओढ़ाकर सीएम का स्वागत किया।

वहीं आकाशदीप ने मुख्यमंत्री को बुके देकर उनका स्वागत किया।वे करीब आधे घंटे तक आकाशदीप के घर पर रुके। इसके बाद वे वहां से हेलीकॉप्टर के माध्यम से रवाना हो गए। आकाश दीप के परिवार के अन्य सदस्य भी सीएम के आगमन के दौरान उपस्थित थेl मुख्यमंत्री आज दोपहर गांव के बाहर बने हेलीपैड पर उतरे l

हेलीपैड पर उनका स्वागत औरंगाबाद के भाजपा विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, चेनारी विधायक मुरारी गौतम,सासाराम के पूर्व भाजपा विधायक जवाहर प्रसाद व सत्य नारायण सिंह समेत अन्य भाजपा नेताओं ने स्वागत किया l इसके बाद वे सीधे भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाशदीप के घर पहुंचे। सीएम के आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को ले डीएम उदिता सिंह और एसपी रौशन कुमार भी उपस्थित थे। आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। 21 जून को आकाशदीप का तिलक समारोह बड्डी गांव में होगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page