प्रत्याशी के व्यय का लेखा जोखा एक्सपेंडिचर रजिस्टर में संधारित करें: व्यय प्रेक्षक

प्रत्याशी के व्यय का लेखा जोखा एक्सपेंडिचर रजिस्टर में संधारित करें: व्यय प्रेक्षक
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। 19- मोतिहारी विधानसभा के निर्वाचन संबधित तैयारियों का जायजा लेने व्यय प्रेक्षक समाहणालय परिसर स्थित निर्वाची पदाधिकारी सह- मोतिहारी सदर भूमि सुधार उप कार्यालय पहुंचे।

इस अवसर पर उनके द्वारा अकाउंटिंग टीम के साथ बैठक की आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एकाउंटिंग टीम के सभी कर्मी व पदाधिकारी को अवगत कराया कि नामांकन के उपरांत प्रत्येक संभावित प्रत्याशी के व्यय का लेखा जोखा एक्सपेंडिचर रजिस्टर में संधारित करना होगा। जिसकी अधिकतम सीमा 40 (चालीस) लाख रुपये है।
व्यय प्रेक्षक के भ्रमण के दौरान निर्वाची पदाधिकारी 19- मोतिहारी सह डीसीएलआर मोतिहारी सदर प्रीति सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी मोतिहारी, अन्य सहायक निर्वाचित पदाधिकारी एवं नामांकन कोषांग के सभी सदस्य गण उपस्थित थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page