बिहार के समुचित विकास के लिए ईमानदार और शिक्षित उम्मीदवारों को आगे लाना जनसुराज का उद्देश्य: मंतोष सहनी

बिहार के समुचित विकास के लिए ईमानदार और  शिक्षित उम्मीदवारों को आगे लाना जनसुराज का उद्देश्य: मंतोष सहनी
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने 65 उम्मीदवारों की दूसरी सूची सोमवार को जारी की है। टिकट की औपचारिक घोषणा के बाद जनसुराज पार्टी के कल्याणपुर विधानसभा प्रत्याशी मंतोष सहनी ने आज कोटवा प्रखंड में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि वे जन सुराज के सिद्धांतों और प्रशांत किशोर जी के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

जन सुराज सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी नहीं, बल्कि लोगों की आवाज़ और व्यवस्था परिवर्तन का आंदोलन है। हम हर घर तक जन सुराज के मुद्दे, विचार और संकल्प लेकर जाएंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और भ्रष्टाचारमुक्त शासन हमारे प्रमुख एजेंडे रहेंगे।

उन्होंने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उनके उस विज़न से प्रेरित हैं, जो बिहार को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उसे मैं जनता के समर्थन से सफल सिद्ध करने का प्रयास करूंगा।
मंतोष सहनी ने कहा कि जन सुराज पार्टी की दूसरी सूची बिहार के विभिन्न जिलों से समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधित्व को दर्शाता है। पार्टी का उद्देश्य स्पष्ट है बिहार के विकास के लिए ईमानदार, शिक्षित और जनसेवी उम्मीदवारों को आगे लाना।

मौके पर कोटवा प्रखंड प्रभारी फिरोज आलम, प्रखंड संयोजक विनय कुमार सहनी, प्रखंड उपाध्यक्ष लल्लन यादव, विनोद राम समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page