मोतिहारी में एक महिला ने एक साथ दी चार बच्चो को जन्म

मोतिहारी में एक महिला ने एक साथ दी चार बच्चो को जन्म
Facebook WhatsApp

जन्म लेने वाले बच्चो में एक लड़का और तीन है लड़की
पूर्वी चंपारण। जिला मुख्यालय मोतिहारी में कुदरत का अजीबोगरीब करिश्मा देखने को मिला है।जिसे देख-सुन लोग आश्चर्य व्यक्त कर रहे है।दरअसल एक महिला ने मोतिहारी के वात्सल्य नर्सिंग होम एंड IVF सेंटर में एक साथ चार बच्चों को जन्म दी है।जिसमे एक लड़का और तीन लड़की है।

उल्लेखनीय है,कि चार बच्चे को जन्म देने वाली महिला समेत चारो बच्चे स्वस्थ हैं।महिला का प्रसव मोतिहारी के हॉस्पिटल रोड स्थित वात्सल्य नर्सिंग होम एंड IVF सेंटर में प्रसिद्ध महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. स्वास्तिक सिन्हा और डॉ. अनन्या सिन्हा के साथ उनकी विशेषज्ञ टीम ने एक सफल ऑपरेशन के बाद कराया है।

डाक्टर अनन्या सिन्हा ने बताया कि चार बच्चे को जन्म देने वाली महिला रंजू देवी मोतिहारी के विसुनपुर ढेकहा निवासी पप्पू कुमार चौधरी की पत्नी है। डॉक्टर अनन्या ने बताया कि ऐसे मामले मेडिकल साइंस में बेहद दुर्लभ ही मिलते है,क्योंकि स्वाभाविक रूप से एक साथ चार बच्चों का जन्म बहुत ही कम देखने को मिलता है। फिलहाल जच्चा व बच्चा को डॉक्टरों की विशेष निगरानी में रखा गया है और उनकी सेहत सामान्य है।

वहीं परिजनों ने बताया कि रंजू देवी की शादी लगभग पाँच वर्ष पहले हुई थी और यह उनका पहला प्रसव है। चार बच्चों का एक साथ जन्म परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।इस अनोखी घटना की सूचना मिलते ही उनके गांव में खुशी का माहौल है। आसपास के लोग भी अस्पताल पहुँचकर परिवार को बधाई दे रहे हैं।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page