महात्मा गांधी सभागार के भूतल पर पुस्तकालय विद्यार्थी-शोधार्थियों के लिए होगा सुगम समृद्ध अध्ययन स्थल

महात्मा गांधी सभागार के भूतल पर पुस्तकालय विद्यार्थी-शोधार्थियों के लिए होगा सुगम समृद्ध अध्ययन स्थल
Facebook WhatsApp


पूर्वी चम्पारण। जिले के बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। महात्मा गांधी सभागार के भूतल पर एक आधुनिक पुस्तकालय का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।

जाहिर है कि यह पहल जिले के छात्रों, शोधार्थियों, साहित्य प्रेमियों एवं आम नागरिकों को एक सुगम और समृद्ध अध्ययन स्थल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है। महात्मा गांधी सभागार, जो पहले से ही जिले की सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों का केंद्र रहा है।

अब ज्ञान और अध्ययन का भी एक सुलभ केंद्र बनेगा। भूतल पर प्रस्तावित पुस्तकालय की स्थिति इसे नागरिकों के लिए आसानी से सुलभ बनाती है, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग के लोग, विद्यार्थी, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा एवं नागरिक, इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page