मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान
Facebook WhatsApp

पटना। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), बिहार के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में शनिवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पटना के मौर्यलोक कॉम्प्लेक्स स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और उसके आसपास व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की सफाई कर स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया और स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प दोहराया। अभियान के दौरान युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सतत सामाजिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की नींव है और प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे स्वच्छता को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाएं, ताकि एक स्वच्छ और विकसित भारत का निर्माण हो सके।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने भी अभियान में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि स्वच्छ परिवेश न केवल स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है, बल्कि यह समाज में अनुशासन, सकारात्मकता और जागरूकता को भी बढ़ावा देता है।कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी, युवा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में योगदान दिया और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने का संकल्प लिया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page