टीएमसी में विभाजन रोकने को ओम बिरला से मिले सागरिका घोष और कीर्ति आजाद

टीएमसी में विभाजन रोकने को ओम बिरला से मिले सागरिका घोष और कीर्ति आजाद
Facebook WhatsApp

नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस में विभाजन को लेकर बागी सांसदों की बैठक के बीच रविवार को सांसद कीर्ति आजाद और सागरिका घोष ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की है। दोनों सांसदों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा और अपनी बात रखी।मुलाकात के बाद सांसद कीर्ति आजाद ने पत्रकारों को बताया कि सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने कहा है कि दसवीं अनुसूची के अनुच्छेद 4 में स्पष्ट उल्लेख है कि किसी भी दल में विभाजन (स्प्लिट) मान्य नहीं हो सकता। महाराष्ट्र में जो हुआ, वह गलत था। इसी मुद्दे को लेकर हमने अपना आवेदन विधानसभा अध्यक्ष को सौंप दिया है। उन्होंने विश्वास जताया कि अध्यक्ष अब तक की तरह नियमों और कानून के अनुसार कार्रवाई करेंगे।उधर, दिन भर तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों की भारतीय जनता पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर बैठक हुई है। तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसद आज ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर सकते हैं।

इस बैठक में भाजपा सांसद निशिकांत दुबे भी मौजूद रहे। बागी सांसद अरूप चक्रबर्ती ने 22 सांसदों के होने का दावा किया है। इस बैठक में टीएमसी के शताब्दी रॉय, माला रॉय, प्रसून बनर्जी और सायोनी घोष भी शामिल हुए।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page