पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल से जुड़े चार आतंकी गिरफ्तार

पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल से जुड़े चार आतंकी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) और एसटीएफ की सयुंक्त टीमों ने बुधवार को पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के स्लीपर सेल से जुड़े चार आतंकियों को गिरफ्तार किया है।ये अभियुक्त के सोशल मीडिया एवं वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे। जांच में यह भी पता चला है कि ये लोग संवेदनशील स्थलों की रेकी, युवाओं को जोड़ने और आतंकी-विध्वंसक गतिविधियों की साजिश में शामिल होने के तथ्य सामने आए हैं।

उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था (एडीजी) अमिताभ यश ने बताया कि लगतार सूचनाएं मिल रही थी कि भारतीय युवाओं को भ्रमित कर एवं आर्थिक लाभ का प्रलोभन देकर एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत देश में सामाजिक सौहार्द, एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं सुरक्षा को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न राज्यों में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के निर्देश पर पाकिस्तानी गैंगेस्टर शहजाद भट्टी एवं आबिद जट्ट के आतंकी नेटवर्क द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से स्लीपर सेल बनाने व आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए उकसाने का कार्य किया जा रहा है।

इस मामले को संज्ञान में लेने के बाद एटीएस एवं एसटीएफ टीम को सक्रिया किया और प्रदेश में लगभग 200 संदिग्धों को खंगाला गया, जिसमें कुछ महत्वपूर्ण तथ्य मिले हैं। इसके आधार पर एटीएस ने चार अभियुक्त सहारनपुर जिले का रहन वाला महकाब, शाहरुख, मुजफ्फरनगर का रहने वाला गगनदीप उर्फ गुरी सिंह और उत्तराखंड निवासी मुशर्रफ को सहारनपुर से गिरफ्तार किया है।

पूछताछ करने पर महकाब और गगनदीप उर्फ गुरी ने बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तानी गैंगेस्टर शहज़ाद भट्टी एवं आबिद जट्ट से जुड़े थे। आबिद जट्ट ने लोगों को अन्य राज्य की एक राजनैतिक पार्टी के कार्यालय, अस्पताल व एक आदमी, जिसके कई स्कूल है, को निशाना बनाकर उड़ाने के लिए, रेकी करने के लिये कहा था। आबिद जट्ट ने यह भी कहा था कि यह काम हो जाने के बाद इन लोगों को अगला टारगेट दिया जाएगा।

आबिद जट्ट ने इन लोगों को भारत में कई जगहों पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अधिक से अधिक नव युवकों को अपने साथ जोड़ने के लिए भी कहा था। गैंगेस्टर शहजाद भट्टी एवं आबिद जट्टके आतंकी मंसूबों को अंजाम देने के लिए महकाब और गगनदीप ने अपने साथ शाहरुख और मुशर्रफ को जोड़ा था।

इन लोगों ने एक अस्पताल उड़ाने के लिए रेकी और हथियार आदि खरीदने की बात स्वीकारी है। यह भी बताया कि पिछले मार्च महीने में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से महकाब व गगनदीप ने नोएडा में मीटिंग की थी, जिससे वह अपने आतंकी मंसूबों को अंजाम दे सके। मीटिंग में अभियुक्तों के बीच पैसे व हथियार आदि लेनेकी बात हुई थी।

एडीजी ने बताया कि एटीएस ने पाकिस्तानी गैंगेस्टर शहजाद भट्टी एवं आबिद जट्ट के खिलाफ तीन मुकदमें दर्ज किये गए। प्रदेश में नेटवर्क को तोड़ने के लिए 03 अभियोग पंजीकृत कर, इनसे जुड़े कई अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page