कांग्रेस के संगठन सृजन साथी अभियान कार्यक्रम में अन्य दलों से आये लोगों को दिलाई गई सदस्यता
मोतिहारी। ई. शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय, अध्यक्ष, जिला काॅग्रेस कमिटी, की अध्यक्षता में संगठन सृजन साथी अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत एक समीक्षात्मक बैठक गांधी आश्रम, बंजरिया पंडाल, में हुई। इस अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी से नियुक्त प्रभारी अबु तमीम एवं विकास दूबे उपस्थित थे।
उनके द्वारा लोगो को इस अभियान के बारे में जागरूक किया गया। वहीं श्री राय ने संगठन सृजन संबंधित कार्यक्रम के बारे में बताया गया कि संगठन सृजन अभियान विचार, संघर्ष और संगठन को नई उर्जा देने का मार्ग है। ही उन्होंने ने बताया कि तय सीमा के अन्तर्गत नये सृजन साथी को डिजिटल सदस्यता दिलाएं और अधिक-अधिक से अधिक लोगो तक पहुंचाये। वहीं विभिन्न प्रखंडो से आये हुए अन्य दलो के सदस्यो को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी गई।
नये सदस्यो में पूर्व जिला पार्षद, मोख्तार प्रसाद गुप्ता, पवन कुमार सिंह, मो. नुरैन आलम, कृष्णा प्रसाद, अनिरूद्ध यादव, मो. आसिफ आलम, मनोज ठाकुर, शशि यादव, संजय साह, विनय प्रसाद, अमित कुमार सहित दर्जनो लोगों के नाम शामिल हैं।
इसी क्रम में अभिजित सिंह चौहान, प्रो. विजय शंकर पांडेय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, पप्पू रंजन मिश्र, विश्वनाथ प्रसाद चैरसिया, मो. अजहर हुसैन, आदि ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। मौके पर विनय कुमार, मदन प्रसाद,मनोरंजन तिवारी, किरण कुशवाहा, सत्येन्द्र नाथ तिवारी, ऋषि सिंह, हरि किशोर पटेल रामप्रवेश तिवारी, नन्द कुमार चौबे, मो. आबिद हुसैन, डाॅ.आशिष रंजन सिंह, डाॅ. आदर्श आनन्द, रंजीत पांडेय, रमेश कुमार श्रीवास्तव, कुमार रंजन शर्मा, राज कुमार यादव, म. खलिलुर्रहमान, धनन्जय तिवारी, बाबू नन्द यादव, आनन्द चौबे, अमित कुमार चौबे सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

