नालसा की योजनाओं के  क्रियान्वयन एवं जन-जागरूकता की सफलता को लेकर विधिक सेवा प्राधिकार ने की चर्चा

नालसा की योजनाओं के  क्रियान्वयन एवं जन-जागरूकता की सफलता को लेकर विधिक सेवा  प्राधिकार ने की चर्चा
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, के सचिव नितिन त्रिपाठी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में वन विभाग, शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों के अलावा जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ज्ञानेश्वर प्रकाश, प्रधानाध्यापक, मुजीब उच्च विद्यालय ने भाग लिया।

बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों के सफल आयोजन हेतु आपसी समन्वय स्थापित करना था। इस अवसर पर आगामी 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस तथा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। तत्पश्चात वन विभाग एवं शिक्षा विभाग के सहयोग से विद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता एवं योग के महत्व से संबंधित कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में विशेष रूप से नालसा जागृति योजना के अंतर्गत “सुरक्षित बचपन – सुरक्षित भविष्य” कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया। इस योजना के माध्यम से जिले के सभी विद्यालयों में बच्चों के अधिकार, बाल सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव, लैंगिक संवेदनशीलता, मानव तस्करी एवं बाल शोषण के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाने पर भी चर्चा हुई। वहीं निर्णय लिया गया कि विद्यालय स्तर पर विधिक जागरूकता शिविर, संवाद कार्यक्रम एवं छात्र-छात्राओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे, ताकि बच्चों को सुरक्षित एवं जागरूक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

इस अवसर पर उपस्थित सभी विभागीय प्रतिनिधियों ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन एवं नालसा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सभी विभागों के समन्वय से जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने एवं विधिक जागरूकता को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page