बिहार विधान परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा, 1 से 8 जून के बीच नामांकन दाखिल कर सकेंगे उम्मीदवार

बिहार विधान परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा, 1 से 8 जून के बीच नामांकन दाखिल कर सकेंगे उम्मीदवार
Facebook WhatsApp

पटना। बिहार विधान परिषद की एक सीट के लिए उपचुनाव की घोषणा कर दी गई है। यह सीट पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। अब इस सीट पर विधानसभा कोटे से निर्वाचन कराया जाएगा।चुनाव कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 1 से 8 जून के बीच नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

नामांकन पत्रों की जांच के बाद 11 जून तक नाम वापस लेने की अनुमति होगी। एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं, तो 18 जून को मतदान कराया जाएगा। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून से पहले संपन्न कर ली जाएगी। यह सीट विधानसभा कोटे से विधान परिषद के लिए भरी जा रही है और इसका कार्यकाल 6 मई 2030 तक रहेगा। उपचुनाव के जरिए इस रिक्त स्थान को भरा जाएगा।

उल्लेखनीय है कि इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लंबे समय तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे। राज्यसभा सदस्य के तौर पर निर्वाचित होने के बाद उन्होंने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। ऐसे पूरी संभावना जताई जा रही है कि इस सीट से नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को उम्मीदवार बनाया जा सकता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page