सुगौली गैंगरेप कांड का 8 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा,पांच आरोपी गिरफ्तार

सुगौली गैंगरेप कांड का 8 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा,पांच आरोपी गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। सुगौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात हुई गैंगरेप की सनसनीखेज मामले ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था।। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही एसपी स्वर्ण प्रभात के सख्त आदेश के बाद थानाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए महज 8 घंटे के भीतर पूरे मामले का उद्भेदन कर लिया और रेप में शामिल सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई को जिले में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

मामले को लेकर एसडीपीओ दिलीप कुमार ने पत्रकारों को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह पूरी टीम के साथ सक्रिय हो गए। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी शुरू की और महज दो घंटे के भीतर दो आरोपियों को दबोच लिया। इसके बाद लगातार कार्रवाई करते हुए चार घंटे के अंदर बाकी तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मोतिहारी भेजा गया है। वहीं मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है, ताकि हर साक्ष्य को सुरक्षित कर कानूनी प्रक्रिया को मजबूत बनाया जा सके। पुलिस फिलहाल हिरासत में लिए गए पांचों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। सभी के खिलाफ गैंगरेप समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इलाके में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लेकिन उन्हें एसपी पर काफी भरोसा भी है। जाहिर है एसपी इस मामले में दोषी के खिलाफ न्यायालय में भी पूरी तत्परता के साक्ष्य प्रस्तुत करायेंगे। जबकि स्थानीय पुलिस ने इस साफ कहा है कि महिलाओं के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page