रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद

रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद
Facebook WhatsApp

-नोटो की गिनती जारी 

रक्सौल। स्थानीय थाना पुलिस एवं एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नेपाली एवं भारतीय रुपए बरामद किया हैं। मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष आईपीएस हेमंत सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में नकदी एक स्थान से दूसरे स्थान पर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकरदेई थाना क्षेत्र के सिरिसिया माल गांव तथा रक्सौल स्थित सब्जी बाजार में अजहर बाबू के पुत्र साहेब की दुकान पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में नेपाली एवं भारतीय मुद्रा बरामद की गई।

इस संबंध में आईपीएस श्री सिंह ने बताया कि बरामद नोटों की गिनती जारी है। गिनती पूरी होने के बाद ही बरामद राशि की सही जानकारी सामने आ सकेगी।

छापेमारी अभियान में पटना डीएसपी राजीव कुमार लाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद, हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान समेत रवि कुमार, लालबहादुर, कृष्ण मुरारी, जितेन्द्र कुमार एवं कुशलेश पाण्डेय सहित कई पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page