रघुनाथपुर में एटीएम से 37.36 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,हरियाणा व राजस्थान से दो गिरफ्तार

रघुनाथपुर में एटीएम से 37.36 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा,हरियाणा व राजस्थान से दो गिरफ्तार
Facebook WhatsApp



मोतिहारी। रघुनाथपुर में एटीएम चोरी मामले में पुलिस ने अंतराज्यीय एटीएम चोर गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कुछ समान बरामद किए है।इस मामले के उद्वेदन में एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर तीन डीएसपी लगाए गए थे। जिसमें सदर वन डीएसपी दिलीप कुमार और अरेराज डीएसपी रवि कुमार घटना के उद्वेदन के लिए 6 दिन लगातार हरियाणा के नूहू शहर में कैंप किए थे।

मामले में दो एटीएम चोर गिरफ्तार किए गए हैं , जिसमें राजस्थान के खैरथल जिले के चौपाई गोपालदा गांव निवासी जहूर खान और हरियाणा नूह जिले का निवासी साहिल शामिल है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए एक अपराधी के पास से घटना में प्रयुक्त गैस कटर बरामद किया गया है वहीं दूसरे अपराधी के पास से घटना में इस्तेमाल किए गए कार का फेक नंबर प्लेट बरामद किया गया। उसका फास्टैग से मिलान कर उसकी पहचान की गई थी।

इस वारदात में कई अन्य अपराधी शामिल है जिनकी पहचान कर उनके विरुद्ध छापेमारी की जा रही है। रघुनाथपुर एटीएम चोरी उक्त गैंग की सूबे में 8 वीं घटना बताई गई है। इससे पहले उक्त बदमाश मोतिहारी सहित अलग अलग जिले में 8 वारदात किए थे।

बता दे कि 29 अप्रैल की रात 2 बजे गैस कटर से एटीएम मशीन के काटकर बड़ी चोरी की गई थी। जहां अपराधियों ने 37 लाख 36 हजार 100 की चोरी कर ली गई थी। अपराधियों ने सीसीटीवी कैमरा को भी खराब कर दिया था। पुलिस टीम में साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर , रघुनाथपुर थाना अध्यक्ष विकास कुमार सहित अन्य पुलिस के जवान शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page