बंजरिया में पुलिस छापेमारी में 350 लीटर नेपाली व देशी शराब बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार

बंजरिया में पुलिस छापेमारी में 350 लीटर  नेपाली व देशी शराब बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बंजरिया थाना की पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अलग-अलग स्थानो पर छापेमारी करते हुए करीब 350 लीटर नेपाली कस्तूरी और देशी चुलाई शराब बरामद की है।इस दौरान पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। जबकि पुलिस दबिश के बाद कई शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए।

बंजरिया थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि भारी मात्रा में अवैध शराब की तस्करी कर थाना क्षेत्र में रखा गया है।सूचना के आलोक में त्वतरित कारवाई करते हुए पुलिस टीम ने चैलाहां कुड़िया, धागड़ टोली, दहयता और सिंघिया गुमटी के समीप एक साथ छापेमारी की गई।इस दौरान अलग-अलग ठिकानों से नेपाली कस्तूरी और देशी शराब बरामद की गई,और दो तस्करो को दबोच लिया गया।जिनकी पहचान ढोडा राम और राकेश कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए शराब कारोबारी ने पूछताछ के दौरान मौके से फरार करीब आधा दर्जन लोगो के नाम का खुलासा किया है।जिनके विरूद्ध छापेमारी की जा रही है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page