18 मई से प्रारम्भ होगा जनभागीदारी अभियान,जनजातीय बाहुल्य गांवों में लगेंगी शिविर 

18 मई से प्रारम्भ होगा जनभागीदारी अभियान,जनजातीय बाहुल्य गांवों में लगेंगी शिविर 
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के माध्यम से जनजातीय बाहुल्य गांवों में  18 से 25 मई तक जनभागीदारी अभियान चलाया जाएगा।

जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल अभियान का शुभारम्भ जिला समाहरणालय से करेंगे। अभियान के तहत कल्याणपुर एवं केसरिया के 04 अनुसूचित जनजाति बहुल गांवों में  19 से 25 मई तक शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन प्राप्त कर उनका निष्पादन करते हुए सेवाओं सम्बन्धी प्रमाणपत्रों का वितरण किया जाएगा तथा मेडिकल कैम्प के माध्यम से स्वास्थ्य सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान के सफल संचालन हेतु जिला कल्याण पदाधिकारी को नोडल पदाधिकारी नामित किया गया है।

कैम्प के दौरान पूर्व से चिन्हित स्थलों पर जनसुनवाई के माध्यम से अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों से समस्याएँ प्राप्त की जाएंगी तथा उनका त्वरित निष्पादन कराया जाएगा। उक्त अभियान का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को सरकारी सुविधाओं का सहज लाभ प्रदान करना है। अभियान के सम्बन्ध में अन्य कोई जानकारी के लिए संबंधित पंचायत के विकासमित्र अथवा संबंधित प्रखंड के प्रखंड कल्याण पदाधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page