साइबर फ्राॅडो ने भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह का व्हाट्सऐप हैक कर,लोगों से मांगे पैसे

साइबर फ्राॅडो ने भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह का व्हाट्सऐप हैक कर,लोगों से मांगे पैसे
Facebook WhatsApp

पूर्वी चंपारण।जिले के मधुबन से भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह का व्हाट्सऐप अकाउंट हैक कर लिया गया है। अकाउंट हैक करने के बाद फ्राॅडो ने लोगों को मैसेज भेजकर पैसे की मांग कर रहे है।इसकी जानकारी मिलते ही विधायक ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार हैकर विधायक के व्हाट्सऐप अकाउंट के जरिए उनके परिचितों और अन्य लोगों को मैसेज भेजकर पैसे की मांग कर रहा है। इस बात की जानकारी मिलते ही भाजपा विधायक ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

विधायक के व्हाट्सएप नंबर से पहले नमस्ते कहकर लिखा गया, “एक छोटी सी मदद चाहिए।” जिस पर उस शख्स ने जवाब दिया, “जी, आदेश।” इसके तुरंत बाद विधायक की तरफ से कहा गया, “28 हजार ऑनलाइन पेमेंट हो पाएगा। अभी मेरा यूपीआई नेटवर्क इश्यू है, एक घंटे में वापस करते हैं।

“भाजपा विधायक राणा रणधीर सिंह ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी मोतिहारी के साथ ही साइबर थाना में लिखित आवेदन दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। हैकर की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page