नेपाल में रह रहे वारंटी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल

नेपाल में रह रहे वारंटी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार,पुलिस ने भेजा जेल
Facebook WhatsApp

-पुलिस गिरफ्त में पकड़े गये आरोपी 

पीपराकोठी। स्थानीय थाना पुलिस ने गिरफ्तारी के भय से नेपाल में भाग कर रह रहे आरोपी सहित विभिन्न मामलों में फरार चल रहे तीन आरोपियों को अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के बेलवतिया गांव निवासी रामनेवास साह के पुत्र चंदेश्वर कुमार को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध 2024 में एक मामला दर्ज है। इसके अलावा पुलिस ने अन्य मामलों में भी कार्रवाई करते हुए कोटवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मनवा निवासी सुनील कुमार को उत्पाद अधिनियम के मामले में धर दबोचा है।

इसके अलावें मुर्दाचक गांव निवासी भरत साह के पुत्र संजय कुमार को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न मामलों में प्राथमिकी दर्ज थी और वे काफी दिनों से फरार चल रहे थे। अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page