सहयोग शिविर को लेकर डीसीएलआर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

सहयोग शिविर को लेकर डीसीएलआर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
Facebook WhatsApp

– सभी विभागों के अधिकारियों ने दी जानकारी 

-19 मई से सहयोग शिविर की शुरुआत, मच्छरगांवा और करारिया पंचायत से आगाज

कोटवा। सहयोग शिविर की तैयारी के तहत डीसीएलआर सदर प्रीति सिंह ने प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों के साथ एक बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी विभाग में चल रहे कार्यों का बारीकी से अवलोकन किया।

बैठक के दौरान डीसीएलआर ने कहा कि 19 मई से सहयोग शिविर की शुरुआत हो रही है, इससे पहले सभी तैयारी पूरी कर लेना है। बता दे कि महीने के पहले और तीसरे मंगलवार को ग्राम पंचायतों में सहयोग शिविर लगाने की शुरुआत 19 मई से हो रही है। जहां सभी विभागों के पदाधिकारी रहेंगे और आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों होगी। इस दौरान समस्याओं का समाधान संवाद समाधान पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।

सरकार के निर्देश के आलोक में जनता की समस्याओं का समाधान 30 दिन में करने के लिए हर माह के पहले और तीसरे मंगलवार को ग्राम पंचायतों में सहयोग शिविर लगाने की शुरुआत 19 मई से होगी। सहयोग शिविर सभी पंचायत में पंचायत सरकार भवन या उसके निकट किसी सार्वजनिक स्थल पर लगेगा।

ग्राम पंचायत स्तर पर लगने वाले शिविरों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 दिन पहले से शुरू करने के निर्देश दिए गए है। सभी आवेदनों और शिकायतों को पंजीकृत कर संवाद समाधान पोर्टल के माध्यम से निपटारा होगा। 19 मई को कोटवा प्रखंड के मच्छरगावा और करारिया पंचायत में  पंचायत सरकार भवन पर सहयोग शिविर आयोजित होगा।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page