एके-47 जैसे दिखने वाला हथियार निकला महज 65 सौ का एयरगन, पीआर बाउंड पर मुक्त हुए किसान

एके-47 जैसे दिखने वाला हथियार निकला महज 65 सौ का एयरगन, पीआर बाउंड पर मुक्त हुए किसान
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। शिकारगंज पुलिस ने आर्म्स से फायरिंग करने के वायरल वीडियो में एक को हिरासत में लेकर पूछताछ करने के बाद पीआर बाउंड पर मुक्त कर दिया। बताया गया है कि एके 47 की तरह दिखने वाले काले रंग के आर्म्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था।

मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल इस संबंध में एक्शन लिए। इस दौरान शिकारगंज पुलिस ने हथियार लिए व्यक्ति को खोज निकाला। उक्त व्यक्ति पकड़ीदयाल थाने के बड़कागांव का मुन्ना सिंह बताया गया है। वायरल आर्म्स को बरामद कर जांच की गई, जो एयरगन था। मामले में शिकारगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार ने कहा कि वह आर्म्स मुन्ना सिंह ने 6 हजार 5 सौ रुपए में खरीदे है।

जो फसल को नीलगायों से क्षति करने से बचाने के काम आता है। बरामद आर्म्स एयरगन है। जिससे सिर्फ आवाज होता है। वही 10 मई को कठमलिया गांव में एक शादी समारोह में उक्त आर्म्स से फायरिंग की गई थी, जिसके लिए संबंधित व्यक्ति ने कहा कि उसने भूल वश ऐसा किया। बाद में मुन्ना सिंह के विरुद्ध सनहा दर्ज कर पीआर बाउंड पर छोड़ दिया गया।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page