दो दिवसीय प्रथम जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता सम्पन्न

Facebook WhatsApp

-ब्रावो एथलेटिक क्लब की टीम सर्वाधिक आयुवर्ग में विजेता बनी

मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण जिला कबड्डी संघ द्वारा स्थानीय जिला स्कूल परिसर स्थित इंडोर हॉल में आयोजित दो दिवसीय (15-16 मई) प्रथम जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को रोमांच चरम पर रहा। सभी आयुवर्ग की प्रतियोगिता लीग कम नॉक-आउट पद्धति से कराई गई।

ब्रावो एथलेटिक्स क्लब की टीम ने बालक एवं बालिका दोनों वर्ग में अपनी जबरदस्त खेल प्रतिभा दिखाते हुए कई वर्ग में विजेता बनी। सब जूनियर बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबला में ब्रावो एथलेटिक्स क्लब की टीम विजेता, जबकि सीएमजे स्कूल बनकट की टीम उप विजेता बनी।

जूनियर बालिका वर्ग में एसएच हाई स्कूल भवानीपुर संग्रामपुर की टीम विजेता बनी, जबकि ब्रावो एथलेटिक्स क्लब की टीम उप विजेता बनी। जूनियर बालक वर्ग में ब्रावो एथलेटिक्स क्लब की टीम ने अपने खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और विजेता बनी, जबकि एस के ली स्पोर्ट्स क्लब ढाका की टीम उप विजेता बनी।

सीनियर बालिका वर्ग में ब्रावो एथलेटिक्स क्लब की टीम विजेता व माउंट लिटरा जी स्कूल की टीम उप विजेता बनी। वहीं सीनियर बालक वर्ग में ब्रावो एथलेटिक्स क्लब की टीम विजेता व माउंट लिटरा जी स्कूल की टीम उप विजेता बनी।

विजेता और उप विजेता टीम को उपस्थित अतिथियों ने पदक एवं ट्रॉफी देकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सभी उपस्थित अतिथियों का सम्मान जिला कबड्डी संघ के सचिव भानु प्रकाश एवं आदित्य पाण्डेय ने स्मृति चिन्ह एवं पौधा युक्त गमला प्रदान कर किया। कार्यक्रम का मंच संचालन एथलेटिक्स संघ के सचिव अरविन्द कुमार ने किया। 

 प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह के अवसर पर उपस्थित समाजसेवी मुन्ना गिरी, रजनीश कुमार, शैलेंद्र मिश्रा, सिद्धार्थ कुमार वर्मा, राजेश कुमार, अप्पु कुमार, संजय वर्मा, अरुण गुप्ता, अमित सिंह, ऋषि राज, अंशु कुमार, अब्दुल्लाह, विकाश कुमार, अशफाक अहमद, अमन पांडेय, रवि कुमार सिंह, शाहिद, अमन कुमार आदि ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page