चकिया में डेंगू से बचाव को लेकर छात्र-छात्राओं व एएनएम को दी गई जानकारी
मोतिहारी। चकिया प्रखंड के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर मधुडीह के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में डीएसपी सदस्य सीएचओ राजेश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया। जिसमें एएनएम कुमारी काजल, विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं की उपस्थिति में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सीएचओ राजेश कुमार के द्वारा विद्यालय के छात्र- छात्राओं को जागरूक करते हुए डेंगू रोग कैसे होता है, इससे कैसे बचाव करना है, ये सब विस्तारपूर्वक बताया गया।
डेंगू बीमारी मादा एडीस मच्छर के कटने से होता। इससे बचने के लिए घर के आसपास साफ- सफाई रखे और दिन में भी मच्छरदानी का उपयोग करें। वहीं बरसात का पानी जमा न होने दें । उन्होने डेंगू बीमारी के लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया ।
तेज़ बुखार, बदन सर एवं जोड़ो में दर्द तथा आंखों के पीछे दर्द होना, नाक मसूड़े से या उल्टी के साथ रक्त स्त्राव होना, त्वचा पर लाल धब्बे या चकते का निशान आना, ये सारे डेंगू के लछण है। अगर इनमें से कोई भी लक्षण किसी व्यक्ति मे दिखे तो उसे जल्दी ही स्वास्थ केंद्र पर ले जा कर उसकी जांच करा लें।

