मोतिहारी कलेक्ट्रेट के अधिकारियों ने साइकिल से पहुंचे कार्यालय,ईधन बचत का दिया संदेश

मोतिहारी कलेक्ट्रेट के अधिकारियों ने साइकिल से पहुंचे कार्यालय,ईधन बचत का दिया संदेश
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। ईधन बचत को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से शनिवार को जिला कोषागार कार्यालय/भविष्य निधि कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मीगण अपने आवास से साइकिल चलाकर कार्यालय आए।

साइकिल से आने वाले पदाधिकारी में वरीय कोषागार पदाधिकारी  विजय कुमार, सहायक कोषागार पदाधिकारी  शीतेश कुमार, सहायक कोषागार पदाधिकारी  धनंजय कुमार एवं सहायक जिला लेखा पदाधिकारी श्याम कुमार शामिल हैं।

इस संबंध में वरीय कोषागार पदाधिकारी ने कहा  कि उनके कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा निर्णय लिया गया  कि ईधन बचत को ध्यान में रखते हुए सप्ताह में दो दिन साइकिल से अथवा पैदल चलकर कार्यालय आएंगे। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया कि वह ईंधन का उपयोग कम करें ताकि वैश्विक संकट से देश को बचाया जा सके।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page