भारत-नेपाल सीमा पर ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

किशनगंज। जिले के भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में एसएसबी और बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 306.08 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है।कार्रवाई दिघलबैंक थाना क्षेत्र के स्कूल चौक के समीप विशेष संयुक्त नाका अभियान के दौरान की गई।

इस दौरान तस्करी में प्रयुक्त एक अपाचे बाइक भी जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार, एसएसबी एवं बिहार पुलिस द्वारा सीमावर्ती इलाके में संयुक्त रूप से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान खुफिया सूचना मिली कि कुछ तस्कर हरवाडंगा क्षेत्र से ब्राउन शुगर लेकर दिघलबैंक बाजार की ओर जाने वाले हैं।

सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने सीमा स्तंभ संख्या-134 से लगभग 750 मीटर भारतीय क्षेत्र में स्थित दिघलबैंक स्कूल चौक के पास घेराबंदी कर वाहन जांच शुरू की। जांच के दौरान एक संदिग्ध अपाचे बाइक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में बाइक सवार दो व्यक्तियों के पास से कुल 306.08 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

जब्त बाइक का नंबर बीआर 37एम911 बताया गया है। दिघलबैंक थाना अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिघलबैंक थाना क्षेत्र निवासी शाह जमाल तथा बहादुरगंज थाना क्षेत्र निवासी समशुल आलम के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में दोनों के तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है तथा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ब्राउन शुगर की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।

पुलिस के अनुसार, बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब छह से सात लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मंगलवार दोपहर मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। सहायक कमांडेंट प्रियरंजन चकमा, बी समवाय दिघलबैंक ने बताया कि जब्त मादक पदार्थ, बाइक एवं गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए दिघलबैंक थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए लगातार संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

anand prakash

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page