न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर के बीच वाया फारबिसगंज-रक्सौल साप्ताहिक ट्रेन घोषित

न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर के बीच वाया फारबिसगंज-रक्सौल  साप्ताहिक ट्रेन घोषित
Facebook WhatsApp

अररिया। रेल मंत्रालय ने न्यू जलपाईगुड़ी से फारबिसगंज व रक्सौल के रास्ते अमृतसर तक के लिए एक अमृत भारत ट्रेन चलाई जाने की घोषणा की है।जिससे इस क्षेत्र के यात्रियों में हर्ष है।रेलवे द्वारा द्वारा घोषित समय सारणी के अनुसार ट्रेन संख्या 14663 प्रत्येक शनिवार को प्रातः 8:00 बजे न्यू जलपाईगुड़ी से खुलकर सिलीगुड़ी-ठाकुरगंज-अररिया- होते हुए अपराह्न 12:28 पर फारबिसगंज पहुंचकर वहां से नरपतगंज-राघोपुर- सरायगढ़-रक्सौल-सीतामढ़ी-गोरखपुर-बरेली-मुरादाबाद-अंबाला कैंट- लुधियाना-जालंधर के रास्ते सोमवार को अहले सुबह 2:20 में अमृतसर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 14664 के रूप में गुरुवार को रात्रि 12:45 पर रवाना होकर शनिवार को पहले सुबह 4:15 पर न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचेगी। हालांकि इस ट्रेन की परिचालन की तिथि कि अभी घोषणा नहीं की गई है। परंतु रेलवे बोर्ड ने इसकी अधिसूचना उत्तर रेलवे ,पूर्वोत्तर रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे एवं पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के मुख्य परिचालन प्रबंधक को प्रेषित कर दी है।

इस ट्रेन के चलने की खबर से सीमांचल सहित कोसी अंचल एवं मिथिलांचल के लोगों में खुशी व्याप्त है।विशेष रूप से मजदूर एवं श्रमिक जो अपनी आजीविका हेतु हरियाणा पंजाब की ओर जाते हैं तथा धार्मिक पर्यटकों के लिए तो यह ट्रेन काफी उपयोगी साबित होगी ।इस ट्रेन के परिचालन की घोषणा का बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन की केंद्रीय समिति के सदस्य बछराज राखेचा एवं इंडो नेपाल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ रेल यूजर्स के सदस्य विनोद सरावगी ने स्वागत किया और कहा कि इस क्षेत्र के रेल उपभोक्ताओं की एक चीरलंबीत मांग पूरी हुई है।

रेल यात्री संघ के सदस्य चंदन भगत ने कहा की पहली बार कोई यात्री ट्रेन ललितग्राम बाईपास होकर जाएगी। डीआरयुसीसी सदस्य राखेचा एवं विनोद सरावगी ने बताया की की कुल 22 कोचों वाली इस अमृत भारत ट्रेन में स्लीपर क्लास के 8 जनरल क्लास के 11 ,एक पैंट्री कार और दो एसएलआर कोच होंगे।ये साथ ही इतनी लंबी दूरी की ट्रेन के लिए अमृत भारत वर्जन 3 का रैक दिए जाने की मांग की है जिसमें वातानुकूलित श्रेणी के कोच भी होते हैं।

इस ट्रेन का प्रारंभिक अनुरक्षण अमृतसर में होगा जबकि डिब्बों की आंतरिक सफाई मुरादाबाद एवं गोरखपुर में होगी।

फारबिसगंज सिविल सोसाइटी के अध्यक्ष मांगीलाल गोलछा एवं सचिव विनोद सरावगी ने ट्रेन के परिचालन हेतु सांसद प्रदीप सिंह के प्रति आभार जताते हुए मांग की है कि यह साप्ताहिक ट्रेन यात्रियों की भारी भरकम भीड़ को देखते हुए ऊंट के मुंह में जीरा के समान है इसका परिचालन त्रिसाप्ताहिक करने हेतु पहल करें ।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page