पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार,शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार,शुभेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
Facebook WhatsApp

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी को करारी शिकस्त देने वाले भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

शनिवार सुबह कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आर एन रवि ने शुभेंदु अधिकारी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शुभेंदु के अलावा 5 अन्य लोगो ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। जिसमे भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष, अग्निमित्रा पाल अशोक कीर्तनिया
खुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक शामिल है।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page