बोलोरो पर लदे स्प्रिट सहित पांच गिरफ्तार

बोलोरो पर लदे स्प्रिट सहित पांच गिरफ्तार
Facebook WhatsApp

मोतिहारी। मेहसी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के मोतीपुर और मेहसी की ओर से आ रही एक बोलेरो को जप्त किया है। तलाशी के दौरान उक्त बोलेरो से 200 लीटर स्पीट बरामद किया गया है। इस बीच सिल्वर रंग की बोलेरो में सवार पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया। एसपी स्वर्ण प्रभात ने इसकी जानकारी दी है।

बताया गया है कि पुलिस ने वाहन जांच के दौरान मोतीपुर से बर्जी होते हुए अमवा कंकटी बाजार के तरफ आ रही उक्त बोलेरो की जांच की गई , जिसके अंदर बाल्टी में 200 लीटर स्प्रिट छिपा कर रखा गया था। छापेमारी के दौरान रूपेश कुमार जगदीशपुर कुर्साही मोतीपुर , सुमन कुमार पुरानी बाजार मोतीपुर, विनोद कुमार पुरानी बाजार मोतीपुर जिला मुजफ्फरपुर सहित 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उक्त शराब तस्करों से पूछताछ की जा रही है। छापेमारी टीम में चकिया डीएसपी संतोष कुमार , मोतीपुर के सर्किल इंस्पेक्टर अरविंद कुमार , थाना अध्यक्ष मेहसी सानू गौरव , सब इंस्पेक्टर अफजल रजा , कृष्ण मोहन , पीएससाई कौशल कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

anand prakash

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चोरी करने से बेहतर है खुद की कंटेंट बनाओ! You cannot copy content of this page