भू-अर्जन पदाधिकारी ने बंजरिया के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया-बच्चों को भी पढ़ाया, व्यवस्था पर संतोष जताई
मोतिहारी। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने बंजरिया प्रखंड के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिला स्तरीय पदाधिकारी सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी विद्यालयों का लगातार निरीक्षण कर रहे है।
इसी क्रम में गुरुवार को जिला भू – अर्जन पदाधिकारी अरुण कुमार के द्वारा बंजरिया प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चैलाहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय अजगरी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पकड़िया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिंधिया हिबन का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान छात्र और शिक्षकों की उपस्थिति की जांच की गई एवं विद्यालय में उपलब्ध इंफ्रास्ट्रक्चर का जायजा लिया। विद्यालय निरीक्षक के पश्चात जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने क्लास रूम में जाकर बच्चों को पाठ भी पढ़ाया। इस दौरान बच्चों से कई प्रश्न पूछे। विद्यालयों में पठन-पाठन पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

